आगा खान पैलेस

___________________

Aga Khan Palace Pune

आगा खान पैलेस महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थल है|

इस महल को इतिहास में बोहोत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है|

ये वही महल है जहाँ महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू और महादेव देसाई को बंदी बनाया गया था|

इसी दौरान महात्मा गांधीजी की पत्नी कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई की मृत्यु हो गयी|

इस महल के एतिहासिक महत्त्व को देखते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इसे "गांधी राष्ट्रीय स्मारक" के रूप में घोषित किया|

आगा खान पैलेस में महात्मा गांधी जी का स्मारक और उनकी कुछ चीजों का संग्रह है|

इस संग्रहालय में महात्मा गांधी जी और उनके साथियो की मुर्तिया और चित्र मौजूद है|

आगा खान पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक खुला रहता है।

आगा खान पैलेस का प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ५ रुपये और विदेशियों के लिए १०० रुपये है|

Next Story

शनिवार वाडा पुणे